न्यूज डेस्क: नेपाल में रविवार सुबह भीषण विमान हादसा हुआ है। विमान में 5 भारतीयों सहित 68 यात्री सवार थे। कुल 68 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर समेत 72 लोगों को ले जा रहा ये विमान पोखरा एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला येती एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान रविवार सुबह 11 बजे कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बचाव में लगे अधिकारियों ने बताया है कि अब तक 62 लोगों के शव निकाले गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि किसी के जिंदा बचने की गुंजाइश बहुत कम है। येती एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य जारी है। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/BosE9mQoFK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2023
68 यात्रियों और चालक दल के 4 सदस्यों को ले जा रहा एक विमान आज नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं।
विमान में 5 भारतीय भी सवार थे। pic.twitter.com/Zx3WK72m9P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2023
उड़ान भरने के 20 मिनट बाद हुआ हादसा
येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 68 यात्रियों के साथ विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। लगभग 20 मिनट बाद ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो कि अपने गंतव्य से कुछ किलोमीटर दूर था। विमान दुर्घटना की जगह पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि विमान गिरने के बाद उसमें भयंकर आग लगी थी।
नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में नेपाल के काठमांडू में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विमान में 5 भारतीयों समेत 68 यात्री सवार थे।
अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। pic.twitter.com/jkT3xvmCzo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2023
विमान में पांच भारतीयों समेत दस विदेश नागरिक थे सवार
येती एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त विमान पर सवार 68 यात्रियों में से 10 विदेशी नागरिक थे। जिनमें 5 भारतीय भी थे। येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि विमान पर 2 शिशुओं सहित 10 विदेशी नागरिक सवार थे। विमान में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीनी और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।
#UPDATE नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे: हवाईअड्डा प्राधिकरण
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2023
तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा, नेपाल एयरपोर्ट ऑथरिटी का दावा
नेपाल की एयरपोर्ट ऑथरिटी का दावा है कि मौसम की खराबी नहीं बल्कि तकनीकी खराबी के कारण येती एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। ऑथरिटी ने दावा किया कि पायलट ने एटीसी से लैंडिंग परमिशन ले ली थी। पोखरा एटीसी से लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था। सिविल एविएशन ऑथरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई देने लगी थीं। इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है।

भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हादसे पर जताया खेद
भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेपाल के विमान हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा “नेपाल में एक दुखद विमान दुर्घटना में जिंदगियों का नुकसान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं,ओम शांति।
The loss of lives in a tragic plane crash in Nepal is extremely unfortunate. My thoughts & prayers are with the families of the bereaved. Om Shanti.
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) January 15, 2023
नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, पीएम प्रचंड करेंगे पोखरा का दौरा
पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना के मद्देनजर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड गृह मंत्री रबी लामिछाने के साथ आज पोखरा पहुंचेंगे। हादसे के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। pic.twitter.com/TBJeg9PPaZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2023
पोखरा हवाई अड्डे पर येति एयरलाइंस के विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कल एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ नेपाल के गृह मंत्री रबी लामिछाने के साथ आज पोखरा पहुंचेंगे। इस भयानक विमान हादसे के कारणों की जांच के लिए 5 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया है।

