Homeदेशतेजस्वी यादव ने कहा सीएम योगी और किम जोंग उन एक ही...

तेजस्वी यादव ने कहा सीएम योगी और किम जोंग उन एक ही टाइप के नेता है !

Published on

न्यूज़ डेस्क
बिहार में बीजेपी की रणनीति को देखते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में चुनाव प्रचार के लिए नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन को भी बुला लें। योगी और किम जोंग उन दोनों को साथ खड़ा कर दिया जाए। दोनों एक ही टाइप के नेता हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर देते हुए तेजस्वी ने कहा है कि चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज हो जाएगी। पीएम मोदी के इस बयान के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे तो लगा कि ललित मोदी आ जाएंगे, विजय माल्या आएंगे, मेहुल चौकसी आ जाएंगे, नीरव मोदी आ जाएंगे, लेकिन इनके दस साल के शासनकाल में आए नहीं। क्यों नहीं आए? पीएम मोदी उनका नाम क्यों भूल गए? हमने उनका नाम याद दिला दिया। जब समय आएगा तब पता चलेगा कौन क्या कर रहा है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार भाजपा के वो मुखिया हैं। वो दो बार चुनाव जीते हैं और दोनों बार हमारी पार्टी से जीते हैं। क्या कभी चुनाव जीते हैं? इन लोगों की जनता में कोई स्वीकार्यता नहीं है।

लोकसभा चुनाव के सातवे और अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान होने हैं। यह मतदान एक जून को होना है। इस अंतिम चरम के चुनाव में देश की कुल 57 सीटों पर चुनाव होने हैं यही वजह है कि बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच इन अंतिम चरण के चुनाव को अपने पक्ष में करने की होड़ मची हुई है।

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और जदयू को बिहार में बड़ी सफलता मिली थी लेकिन इस बार बीजेपी और जदयू को इंडिया गठबंधन से बड़ी चुनौती मिल रही है। बीजेपी ने अपने सभी बड़े नेताओं को बिहार में उतार दिया है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...