तालिबान को आतंकी संगठनों की लिस्ट से हटाएगा रूस!

0
83

न्यूज़ डेस्क
रूस आतंकी संगठनों की अपनी लिस्ट से तालिबान को हटाने जा रहा है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस बारे में जानकारी दी।

बता दें कि तालिबान पर कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद रूस ने पिछले कुछ साल में तालिबान से संबंधों को बढ़ावा दिया है।

तालिबान दुनियाभर में सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक है। तालिबान अफगानिस्तान बेस्ड इस्लामिक आतंकी संगठन है। तालिबान ने 15 अगस्त, 2021 को अपने देश में तख्तापलट करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा जमा लिया था।

तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में लौटते ही सबकुछ बदल गया है और इस वजह से देश की जनता का भी बुरा हाल है। दुनिया के ज़्यादातर देशों ने तालिबान को आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है। पर अब एक देश तालिबान को आतंकी संगठनों की अपनी लिस्ट से हटाने जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here