HomeदेशWeather Today 25 May 2024: भीषण गर्मी और हीट वेव से फिलहाल...

Weather Today 25 May 2024: भीषण गर्मी और हीट वेव से फिलहाल राहत नहीं, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Published on

Weather Today
देश के कई हिस्सों में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राजस्थान के फलोदी में शुक्रवार को तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस साल देश में दर्ज अब तक का सबसे अधिक तापमान है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 23 स्थानों पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 28 मई तक भीषण गर्मी का यह दौर जारी रहेगा।

दिल्ली वालों को गर्मी परेशान कर सकती है, क्योंकि दिल्ली में आज का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 47डिगी्र तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, इस दौरान लू चलने की कोई आशंका नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश संभव है। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चल सकती है।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this