Homeदुनियाअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव :निक्की हेली ने किया डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन !

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव :निक्की हेली ने किया डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन !

Published on

न्यूज़ डेस्क
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव इसी साल 5 नवंबर को होंगे। देश में चुनावी माहौल और गतिविधियाँ जोर पकड़ रही हैं। रिपब्लिक और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार तय हो चुके हैं। डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से देश के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ही अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं।

वहीं रिपब्लिक पार्टी से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। हालांकि रिपब्लिक पार्टी में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की लंबी रेस चली और इस रेस में निक्की हेली लंबे समय तक बनी रही, पर फिर उन्हें पीछे हटना पड़ा।

हालांकि अपने पूरे अभियान के दौरान और इसके बाद भी निक्की ने जमकर ट्रंप पर जुबानी हमले किए। निक्की ने तो यहाँ तक कह दिया था कि वह ट्रंप को वोट नहीं देंगी। पर अब अचानक ही निक्की के सुर बदल गए हैं। उन्होंने ट्रंप को समर्थन दे दिया है। जब उनसे पूछा गया कि वह किसे वोट देंगी, तो उन्होंने ट्रंप का नाम लिया।

यह बात और है कि निक्की की ही तरह उनके समर्थक भी शुरू से ही ट्रंप विरोधी रहे हैं। निक्की के अभियान के खत्म होने के बाद उनके समर्थकों ने तो यह तक कह दिया था कि वो बाइडन को वोट देंगे।

लेकिन अब निक्की के बदले सुर देखकर उनके समर्थक भी निराश हैं। कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि निक्की ने अपने सुर उपराष्ट्रपति पद के लिए बदले हैं। हालांकि ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर वह जीतते हैं तो निक्की को उपराष्ट्रपति पद के लिए नहीं चुना जाएगा।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this