प्रज्वल रेवन्ना का पासपोर्ट रद्द करने की तैयारी,कर्नाटक सरकार ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

0
132

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के घटक दल जनता दल सेक्यूलर के नेता और प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के का पोता प्रज्वल रेवन्ना का मामला इस समय काफी सुर्खियों में है।विपक्ष इसे लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है। इस बीच जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके पासपोर्ट रद्द करने के लिए कर्नाटक सरकार ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है, जिसपर कार्रवाई की जा रही है।सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के लिए विदेश मंत्रालय को कर्नाटक सरकार की ओर से मिले पत्र के संबंध में प्रक्रिया जारी है।इस बीच जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने एक बार फिर अपने भतीजे और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से अपील की कि वह विदेश से लौट आएं और जांच का सामना करे।गौरतलब है कि प्रज्वल पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगा है,जिसके बाद से विपक्ष लगातार हमलावर है।

चुनाव के बाद जर्मनी भाग गए प्रज्वल रेवन्ना

उल्लेखनीय है कि जेडीएस के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना हासन लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हैं। प्रज्वल रेवन्ना हासन क्षेत्र में वोटिंग के एक दिन बाद 27 अप्रैल को जर्मनी रवाना हो गए थे और वह अब तक फरार हैं। चुनाव के बीच इस तरह के घटनाक्रम की वजह से विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहा है और आरोप लगा रहा है कि प्रज्वल को मोदी सरकार का संरक्षण प्राप्त हैí

डरने की जरूरत नहीं

इधर, जेडीएस के विधायक और उत्पीड़न एवं अपहरण मामलों में आरोपी एच. डी. रेवन्ना ने बुधवार को कर्नाटक के हासन के लोगों को संबोधित किया और कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह और उनके पिता एच डी देवगौड़ा उनकी रक्षा के लिए खड़े हैं। एच डी रेवन्ना की बात करें तो वह एक महिला के अपहरण, अवैध तौर पर हिरासत में रखने और यौन उत्पीड़न से संबंधित दो मामलों में फिलहाल जमानत पर हैं।

पीएम मोदी की हुई थी किरकिरी

लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) से हुआ है । ऐसे में कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान जब प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी और जनता दल सेक्यूलर के सभी उम्मीदवारों को जीताने की अपील की तो विपक्ष पीएम मोदी पर हमलावर हो गया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लपेटे में लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कई महिलाओं का यौन शोषण करने वाले जेडीएस नेता और हासन से एनडीए के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना को जिताने की अपील कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here