Homeदेशसचिन पायलट ने यूपी और राजस्थान को लेकर किया बड़ा दावा 

सचिन पायलट ने यूपी और राजस्थान को लेकर किया बड़ा दावा 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा चुनाव के पांच चरण पुरे हो चुके हैं। बाकी के दो चरणों के चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत लगा रखी है। सबके अपने बयान है। बीजेपी अभी भी कह रही है कि उसे इस बार चार सौ पार सीटें मिलेगी .उधर इंडिया गठबंधन के नेता भी अपना दावा कर रहे हैं।

इसी बीच  राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। साथ ही कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी है। एक टीवी के खास कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट ने कहा बीजेपी का 400 पार का नारा उनका अंहकार है। इंडिया गठबंधन बदलाव चाहता है। 

पायलट ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतेगी।  इसके अलावा यूपी में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलेगा। पायलट ने हरियाणा में 7-8 सीटें जीतने का दावा किया है।  उन्होंने कहा कि बिहार महाराष्ट्र में हम अधिकांश सीटें जीतेंगे। 

वहीं अमेठी और रायबरेली के चुनावी नतीजों को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि अमेठी में हमारे प्रत्याशी अच्छे मार्जिन से जीतेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी रायबरेली से बंपर जीत हासिल करेंगे।

बीजेपी लगातार कांग्रेस पर ये आरोप लगाती आ रही है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो मुसलमानों को आरक्षण देगी। इस सवाल के जवाब में सचिन पायलट ने कहा, “इस देश के संविधान में लिखा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए।  लेकिन अगर कोई गरीब है तो उसकी मदद के लिए उसका धर्म नहीं देखना चाहिए। बीजेपी झूठ फैला रही है कि हम किसी खास वर्ग को आरक्षण देना चाहते हैं। “

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this