HomeदेशWeather Report Today: दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में आसमान से...

Weather Report Today: दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में आसमान से बरस रही आग!मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Published on

Weather Report Today
देश के उत्तर पश्चिमी भाग में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली से लेकर राजस्थान तक पारा 45 डिग्री के पार बना हुआ है। दिन के समय भीषण लू चल रही है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को रिकॉर्ड गर्मी रही। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में शनिवार को 46.8 डिग्री सेल्सियस तामपान दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में गंभीर लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 19 से 21 मई तक केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार से बुधवार (19 से 22 मई) के बीच पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों मे तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में दक्षिण भारत के कई राज्यों में 204.5 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान, तेलंगाना, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी मध्य प्रदेश और गुजरात में हल्की बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है। गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...