Homeदेशएमपी के सीएम मोहन यादव ने राहुल गाँधी पर कसा तंज ,कहा...

एमपी के सीएम मोहन यादव ने राहुल गाँधी पर कसा तंज ,कहा शहजादे को देश का इतिहास का पता नहीं !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
मध्य प्रदेश में लोकसभा के चुनाव खत्म होने के बाद से ही मुख्यमंत्री मोहन यादव पार्टी के लिए दूसरे राज्यों में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव शनिवार को मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी शहजादा बताते हुए कहा कि उन्हें तो अपना इतिहास ही नहीं मालूम है।

मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को शहजादा कांग्रेस का बताया।

उन्होंने राहुल गांधी के 42 साल पहले के विकास विकास बयान पर तंज कसते हुए कहा कि आप 42 साल पहले आए तो ये भूल गए कि आपके दादा जी फिरोज गांधी वहीं सांसद रहे थे। ऐसे में आप गलती किसकी बता रहे हो? फिरोज गांधी जी वहां से चुनाव लड़े थे। 

उन्होंने कहा कि  इंदिरा गांधी जी के कुछ लगते हैं कि नहीं..? पूरा खानदान वहीं से चुनाव लड़ता रहा है। लेकिन शहजादे को अपना इतिहास नहीं मालूम है। दूसरों से किस-किस तरह की बात करते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि मूल रूप से कांग्रेस का जन्म ही अंग्रेजों के द्वारा हुआ है, ये लोग आज भी ‘फूट डालो राज करो’ नीति के तहत अपनी सारी व्यवस्थाओं का संचालन करते हैं। कांग्रेस की दिक्कत यह है कि वह केवल आरोप लगाना जानती है। वो भूल जाते हैं कि उनके सत्ता में रहते हुए उनकी सरकार के द्वारा क्या-क्या हुआ..?

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this