Homeदेशस्वाति मालीवाल थप्पड़ केस में पुलिस और एनसीडब्ल्यू को केजरीवाल के पीए विभव की तालाश

स्वाति मालीवाल थप्पड़ केस में पुलिस और एनसीडब्ल्यू को केजरीवाल के पीए विभव की तालाश

Published on

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार द्वारा अभद्रता और मारपीट का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर ली है।पुलिस विभव कुमार की तलाश में जुट गई है। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस एक्शन में नजर आ रही है और जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है।

महिला आयोग ने भी केजरीवाल के पीए विभव को बनाया है आरोपी

विभव कुमार को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले को लेकर विभव कुमार को तलब किया है।उन्हें आज आयोग के समक्ष पेश होना हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पी.एस. कुशवाह के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम द्वारा स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज किया गया। पुलिस की टीम मध्य दिल्ली स्थित मालीवाल के आवास पहुंची थी, जहां उनका बयान दर्ज किया गया था।

किन धाराओं में दर्ज किया गया केस

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल) के अलावा धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और धारा 323 (हमला करना) के तहत दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

बयान में क्या कहा स्वाति मालीवाल ने

गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने गत सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस थाने पहुंचकर आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट की।अपने बयान में मालीवाल ने कहा कि, वह ड्राइंग रूम में बैठी थीं, जब अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभाव कुमार आए और उन्हें कई बार थप्पड़ मारे।इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास से बाहर भागीं और पुलिस को कॉल किया।

बीजेपी का केजरीवाल पर हमला

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से अभद्रता और मारपीट के मामले में बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि महिला सम्मान के लिए हमारी पार्टी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करती है।मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कुछ बोलना चाहिए।वे अभी तक चुप lहैं।

 

Latest articles

 CM नीतीश की सुरक्षा में भारी चूक, हाजीपुर में मुख्यमंत्री के सर पर मंडराने लगा ड्रोन

विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करने हाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश...

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

More like this

 CM नीतीश की सुरक्षा में भारी चूक, हाजीपुर में मुख्यमंत्री के सर पर मंडराने लगा ड्रोन

विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करने हाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश...

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...