Homeदेशलखनऊ में केजरीवाल ने किया दावा ,बीजेपी को मिलेगी 220 सीटें 

लखनऊ में केजरीवाल ने किया दावा ,बीजेपी को मिलेगी 220 सीटें 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा चुनाव के चरण चरण संपन्न हो गए हैं। पांचवे चरण चुनाव की तैयारी चल रही है। लेकिन इसी बीच आज केजरीवाल लखनऊ पहुंचे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलकर साझा प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा को 220 से कम सीटें मिल रही हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा ”मैं 4 बातें रखना चाहता हूं। पहला- इस चुनाव में पीएम मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। दूसरा- अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में सीएम  पद से हटा दिया जाएगा। तीसरा- अगर ये जीत गए तो इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर एससी , एसटी , ओबीसी  का आरक्षण खत्म कर देंगे। चौथा- देशभर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को इंडिया  गठबंधन की सरकार बनने वाली है।

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे। यह नियम पीएम मोदी द्वारा बनाया गया है। मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम को फॉलो करेंगे, नहीं तो लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था।

उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई। अब उनका हटना लगभग तय है।रुझानों से पता चलता है कि भाजपा को 220 से कम सीटें मिल रही हैं। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार, झारखंड और राजस्थान में उनकी सीटें कम होने जा रही हैं। भाजपा अपनी सरकार नहीं बनाने जा रही है, इंडिया महागठबंधन अपनी सरकार बनाने जा रहा है।

प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि 543 सीटों में से भाजपा खुद मानती है कि उन्हें 143 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। इस बार 140 करोड़ की जनता इन्हें (भाजपा) 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में ये 99 सीटों के खेल में उलझ जाएंगे, यहां उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this