Weather forecast Today: दिल्ली में आज से दस्तक देगी बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत, कई राज्यों में लू का दौर जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

0
175

Aaj Ka Mausam
देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लू और हीटवेव ने लोगों घरों में कैद कर रखा है। हालांकि कुछ राज्यों में बारिश ने लोगों को राहत दी है। इधर उत्तराखंड के कुंमायू मंडल में बादल फटने से हालात बेकाबू हो गए हैं। जंगलों की आग तो बुझ गई है, लेकिन अल्मोड़ा और बागेश्वर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई जगह सड़कें बह गई हैं, नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 9 से 12 मई के बीच बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 10 मई यानि आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान में 10 मई को हल्की बारिश होगी। साथ ही आंधी-तूफान भी आ सकता है। बिहार, झारखंड, ओडिशा में 12 मई तक बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। महाराष्ट्र में 12 मई को इसी तरह की मौसम स्थिति की उम्मीद है।

आईएमडी ने आज दो राज्यों में लू चलने की भविष्यवाणी भी की है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज तापमान 39 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिल्ली में 10 मई से 12 मई तक बारिश की संभावना है। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज लू चलेगी। गुजरात में 13 मई तक और केरल में 10 मई तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति रहने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here