Homeदेशविवादास्पद बयानों के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष साम पित्रोदा ने दिया इस्तीफा

विवादास्पद बयानों के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष साम पित्रोदा ने दिया इस्तीफा

Published on

हाल के दिनों में खासकर लोकसभा चुनाव 2024 की अधिघोषणा के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष साम पित्रोदा अपने बयानों को लेकर खासे चर्चा में रहे हैं। इनके दो-दो स्टेटमेंट ऐसे आए जिसने भारत का राजनीतिक तापमान काफी गर्म हो गया ।भारतीय जनता पार्टी ने उनके बयानों को बड़ा मुद्दा बना लिया और कांग्रेस को घेरना प्रारंभ कर दिया।उनके हालिया बयान को नस्लभेदी बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार करना शुरू कर दिया। इसके बाद अब सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डालकर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि शाम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किया है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है।

साम पित्रोदा के विवाद का कारण

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं। जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं।पित्रोदा ने कहा कि हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एक जुट रख सकते हैं ,जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं,पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं ,उत्तर के लोग गोरे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।हम सभी भाई-बहन हैं।भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति- रिवाज,खान- पान,धर्म – भाषा अलग-अलग है,लेकिन भारत के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हैं।

पीएम मोदी ने साम पित्रोदा के बयान पर जताई आपत्ति

तेलंगाना में प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आज गुस्से में हूं।अगर कोई मुझे गाली देता है, तो मुझे गुस्सा नहीं आता है।मैं बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन शहजादे (राहुल गांधी) के दार्शनिक (सैम पित्रोदा) ने इतनी बड़ी गाली दे दी, जिससे मुझे गुस्सा आ गया है।मोदी ने पूछा कि क्या मेरे देश में त्वचा के रंग के आधार पर लोगों की क्षमता तय होगी? पीएम मोदी ने पित्रोदा की टिप्पणियों को ‘नस्ली’ बताते हुए कहा कि लोग त्वचा के रंग के आधार पर देशवासियों का अपमान करने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेंगे। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें अब समझ में आया कि कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को इसलिए हराना चाहती थी, क्योंकि उनकी ‘त्वचा का रंग काला है।पित्रोदा की कथित टिप्पणी पर मचे विवाद के बीच मोदी ने पूछा कि क्या मेरे देश में त्वचा के रंग के आधार पर लोगों की क्षमता तय होगी? उन्होंने पूछा, शहजादे को त्वचा के रंग के इस खेल की अनुमति किसने दी?

Latest articles

बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी बीजेपी ! RLM विधायक बदल सकते हैं पाला

बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में विधायकों की...

दिग्विजय सिंह ने की RSS की तारीफ तो भड़के कांग्रेस सांसद, कर दी अल-कायदा से तुलना

आरएसएस की संगठनात्मक क्षमता के ऊपर सोशल मीडिया पर सकारात्मक पोस्ट लिखने के बाद...

सिर्फ काले और सफेद क्यों होते हैं चार्जर? साइंस, सेफ्टी और बिजनेस है वजह

क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आखिर जब स्मार्टफोन अलग-अलग...

न डाइट बदली और न वर्कआउट का तरीका,फिर 30 के बाद क्यों बढ़ने लगता है बेली फैट?

30 की उम्र के बाद बहुत-से लोग एक ही सवाल से परेशान रहते हैं...

More like this

बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी बीजेपी ! RLM विधायक बदल सकते हैं पाला

बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में विधायकों की...

दिग्विजय सिंह ने की RSS की तारीफ तो भड़के कांग्रेस सांसद, कर दी अल-कायदा से तुलना

आरएसएस की संगठनात्मक क्षमता के ऊपर सोशल मीडिया पर सकारात्मक पोस्ट लिखने के बाद...

सिर्फ काले और सफेद क्यों होते हैं चार्जर? साइंस, सेफ्टी और बिजनेस है वजह

क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आखिर जब स्मार्टफोन अलग-अलग...