कांग्रेस :रायबरेली से राहुल गाँधी और अमेठी से लड़ेंगे केएल शर्मा चुनाव 

0
88

न्यूज़ डेस्क 
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो वहीं गांधी पर‍िवार के करीबी केएल शर्मा को पार्टी ने अमेठी से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की।    

वहीं, राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वे वायनाड से ही जीते थे। वायनाड में मतदान हो चुका है। 

अमेठी और रायबरेली में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी आखिरी तारीख तीन मई है। अमेठी और रायबरेली में 20 मई को मतदान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here