Weather Today 29 April 2024 : आसमान से बरसती आग से झुलस रहा आधा भारत; बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में लू और बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

0
134

Aaj Ka Mausam
देशभर में गर्मी का सितम जारी है, इस बार भी गर्मी अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस साल 2024 में अप्रैल के महीने में ही कई जगह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो रविवार को यहां आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सोमवार को माना जा रहा है कि दिल्ली में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है।

मौसम विभाग ने आज यानी 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और कर्नाटक में लू की चेतावनी जारी की है। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। 29 और 30 अप्रैल को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here