Homeदेशवीवीपैट सत्यापन की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगी सुनवाई 

वीवीपैट सत्यापन की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगी सुनवाई 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
सुप्रीम कोर्ट आज यानी 24 अप्रैल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों  यानी ईवीएम में दर्ज वोटों का वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्चियों के साथ सत्यापन की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अदालत की ओर से कोई बड़ा निर्देश पारित किया जा सकता है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने दो दिन की सुनवाई के बाद 18 अप्रैल को याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

चुनाव आयोग कि दावा था कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है और उसमे छेड़छाड़ की कतई संभावना नहीं है। इस मामले में एडीआर ने याचिका दाखिल की थी। जिसमें वोटर के विश्वास को बढ़ाने के लिए सौ प्रतिशत वीवीपैट मिलान की मांग की गई। फिहाल चुनाव आयोग प्रत्येक विधानसभा इलाके में पांच पोलिंग बूथ पर वीवीपैट मिलान की प्रक्रिया अपनाता है।

चुनाव आयोग ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के समक्ष यह स्‍पष्‍ट कर दिया कि ईवीएम एक स्वतंत्र मशीन है। इससे हैक या छेड़छाड़ नहीं की जा सकती. वीवीपैट को फिर से डिजाइन करने की कोई जरूरत नहीं है। 

चुनाव आयोग ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि अगर ईवीएम की जगह मैन्युअल गिनती की जाती है तो इसमें मानवीय भूल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौजूदा सिस्टम में मानवीय भागीदारी न्यूनतम हो गई है।

निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केरल के कासरगोड में मतदान के अभ्यास के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन  में एक अतिरिक्त वोट दिखने के आरोप झूठे हैं। शीर्ष अदालत उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें ईवीएम के माध्यम से डाले गए वोट का ‘वोटर वेरिफियेबिल पेपर ऑडिट ट्रेल’ से पूरी तरह सत्यापन करने का अनुरोध किया गया था।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this