HomeखेलRR vs MI: राजस्थान ने मुंबई को एकतरफा मैच में हराया, 9...

RR vs MI: राजस्थान ने मुंबई को एकतरफा मैच में हराया, 9 विकेट से जीता मैच,जायसवाल ने ठोका सीजन का पहला शतक

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 179 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान की जीत यशस्वी जायसवाल ने तय की जिनके बल्ले से शानदार शतक निकला। जायसवाल ने 60 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और 9 चौके लगाए। उनके अलावा जॉस बटलर ने 25 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। संजू सैमसन ने नाबाद 38 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संदीप शर्मा ने पांच विकेट झटके। आखिरी ओवर में संदीप शर्मा ने मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। उनके अलावा नेहाल वढेरा ने 49 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मुंबई का कोई बल्लेबाज नहीं चला। ईशान किशन खाता नहीं खोल पाए। रोहित शर्मा 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पंड्या के बल्ले से 10 रन ही निकले। सूर्यकुमार यादव भी 10 रन बना पाए। टिम डेविड 3 रन बनाकर आउट हुए।

अंक तालिका में नंबर 1 पर चल रही राजस्थान की टीम ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। राजस्थान 8 में से 7 मैच जीत चुकी है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की हालत और खराब हो गई है,और अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। मुंबई की टीम 8 में से 3 ही मैच जीती है और 5 में उसे हार मिली है।

Latest articles

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...

लैपटॉप चार्जिंग में लगाकर चलाना खतरनाक या बेहतरबिकल्प

अगर आप भी लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करते हैं और उसे चार्ज...

More like this