HomeदेशWeather Update Today 23 April 2024 : गर्मी का प्रकोप शुरू, इन...

Weather Update Today 23 April 2024 : गर्मी का प्रकोप शुरू, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

Aaj Ka Mausam : देश के अधिकांश इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। एक तरफ पारा चढ़ा है तो दूसरी तरफ लू भी थपेड़े मार रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत के एक बड़े हिस्से में लू का सितम देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, पश्चिम मेघालय, त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में गर्म और ऊमस भरा मौसम रहने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, गंगायी पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तरी प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हीटवेव चलने वाली है। पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने की वजह से रातें गर्म रहने वाली हैं। पटना में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बिहार के कई शहरों में लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 13 राज्यों में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार चला गया है। 23 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में हीटवेव चलने वाली है। ऐसा ही वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर जैसे पूर्वी जिलों में दिखेगा।

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अगले सात दिनों के दौरान बारिश तो नहीं होगी लेकिन लू चलने की भी कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

More like this