Homeदेशमहानदी में पलटी नौका, छत्तीसगढ़ के लोग थे सवार, 7 की मौत,48...

महानदी में पलटी नौका, छत्तीसगढ़ के लोग थे सवार, 7 की मौत,48 लोगों को बचाया गया

Published on

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शुक्रवार को महानदी में नौका पलट गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। नौका में सवार 48 लोगों को बचाया गया है ,जबकि आठ लोग अभी भी लापता है। घटनास्थल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि राहत बचाव दल रात में भी लोगों को बचाने में जुटा हुआ है।

7 लोगों का शव बरामद

राहत बचाव में लगे एक अधिकारी ने बताया कि कुल आठ लोग लापता हैं।आज सुबह 6 शव बरामद किए गए।अबतक कुल 7 शव बरामद किये जा चुके हैं। तलाशी अभियान जारी है।

छत्तीसगढ़ के खारसिया के रहने वाले थे लोग

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान नौका में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के खारसिया के रहने वाले करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे जो ओडिशा के बारगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा स्थित मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।हादसा उस वक्त हुआ जब नाव झारसुगुड़ा जिले के रेनगली पुलिस थाना अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने ही वाली थी।स्थानीय मछुआरों ने 35 लोगों को बचाया।

ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स जुटा है खोज अभियान में

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल  ने हादसे को लेकर बताया कि ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) खोज अभियान जारी रखे हुए है। इसके अलावा स्कूबा गोताखोर भुवनेश्वर के भी यहां आने की जानकारी मिल रही है।अब तक लगभग 47-48 लोगों को डूबने से बचाने का काम किया जा चुका है। एक 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है,जबकि 4 महिलाएं और 3 बच्चे अभी भी लापता हैं।

लापता लोगों में चार महिलाएं और तीन बच्चे

उत्तरी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) हिमांशु लाल ने हादसे को लेकर बताया कि लापता लोगों में चार महिलाएं और तीन बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि लापता अंतिम व्यक्ति का पता चलने तक खोज और बचाव अभियान जारी रखा जाएगा। हादसे की खबरे मिलने के बाद चार टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि कम से कम पांच गोताखोरों के साथ पानी के भीतर तलाश करने में सक्षम दो कैमरों को खोजी अभियान में तैनात किया गया है।

चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

इस बीच मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतक के परिजनों के लिए चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घटनास्थल पर बरगढ़ के सांसद और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुरेश पुजारी भी पहुंचे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि नौका बिना वैध लाइसेंस के चल रही थी

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...