Homeदेशजेडीयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, वोटिंग से पहले पार्टी नेताओं को...

जेडीयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, वोटिंग से पहले पार्टी नेताओं को देंगे जरूरी टिप्स

Published on

19 अप्रैल को होने वाली लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग से एक दिन पहले सीएम नीतीश जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे और चुनाव अभियान समिति की बैठक में शामिल हुए। वोटिंग से पहले हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चत करने के लिए एनडीए ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। एनडीए में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जेडीयू को बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 16 सीट मिली है।इन सभी 16 सीटों पर जीत के लिए जेडीयू चुनावी मैदान में खूब पसीना बहा रही है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और जेडीयू के साथ साथ गठबंधन के अन्य सहयोगियों के लिए भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।गौरतलब है कि बिहार में 19 अप्रेल को प्रथम चरण में 4 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।

पार्टी नेताओं से लेंगे चार लोकसभा सीटों की फीडबैक

प्रथम चरण में बिहार की जिन चार सीटों पर वोटिंग होनी है उनमें औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई शामिल है।इन संसदीय सीट पर वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दोपहर बाद पार्टी की चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री जहां पहले चरण की सभी चार सीटों की फीडबैक पार्टी नेताओं से लेंगे, वहीं वोटिंग को लेकर पार्टी नेताओं को जरूरी चुनावी टिप्स भी देंगे। मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं।

14 अप्रैल को भी पार्टी कार्यालय आये थे नीतीश कुमार

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते 14 अप्रैल को अचानक प्रदेश जेडीयू कार्यालय पहुंच गए थे और पार्टी के नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें कई जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका लोकसभा क्षेत्र के जेडीयू जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली थी

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...