HomeदेशWeather Update Today 18 April 2024: कहीं लू, कहीं ओले-बारिश... इन राज्यों...

Weather Update Today 18 April 2024: कहीं लू, कहीं ओले-बारिश… इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published on

Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत का मौसम एक बार फिर से करवट बदलने जा रहा है। दरअसल यहां झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने का नया दौर आने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में चढ़ते पारे यानी हाई टेंपरेचर पर ब्रेक लग गया है। फिलहाल दो दिन मौसम कूल-कूल रहने का अनुमान लगाया गया है। आज से अगले दो दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, आंधी-तूफान आने का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक देश के कई राज्यों में लू चल सकती है। पश्चिम बंगाल में 18 अप्रैल को, बिहार में 18-21 अप्रैल तक, झारखंड में 19-21 अप्रैल तक, ओडिशा में 20 और 21 अप्रैल को लू चल सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी 18 और 19 अप्रैल को लू चल सकती है। वहीं आंध्रप्रदेश और यमन, रायलसीमा और तेलंगाना में 17-19 अप्रैल तक लू चल सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 20 अप्रैल तक, यूपी और राजस्थान में 19 अप्रैल तक आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं, धूलभरी आंधी चलने की भी आशंका है। इस दौरान हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। ऐसे में अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this