HomeदेशCover Story: अवनि जापान में बढ़ाएगी देश की शान

Cover Story: अवनि जापान में बढ़ाएगी देश की शान

Published on

भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी एक और कीर्तिमान गढ़ने की राह पर आगे बढ़ चुकी हैं……हिंदुस्तान की सरजमीं पर अवनी की दिलेरी…..पराक्रम….और फौलाद जैसे हौसले को सबने देखा…..अब पहली बार देश के बाहर गरजेगी भारत की नारी शक्ति….इंडियन एयरफोर्स की जांबाज महिला फायटर पायलट अवनि चतुर्वेदी इंटरनेशनल वॉर गेम में हिस्सा लेने जापान जाएंगी…जहां उनके हौसले और हुनर को दुनिया देखेगी….

स्क्वाड्रन लीडर अवनि चतुर्वेदी जापान रवाना होंगी जहां वो हवाई युद्धाभ्यास वीर गार्जियन 2023 का हिस्सा बनेंगी.. ये युद्धाभ्यास 12 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक जापान के ओमिटामा में हयाकुरी एयरबेस और सयामा में इरुमा एयर बेस में किया जाएगा

भारत की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों में से एक हैं स्क्वाड्रन लीडर अवनि चतुर्वेदी….जिन्होंने मिग-21 उड़ाकर भाररतीय वायुसेना के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया…..

अवनि चतुर्वेदी फिलहाल सुखोई-30 एमकेआई फाइटर प्लेन को उड़ाती हैं…..सुखोई ऐसा फाइटर प्लेन है जो किसी भी मिशन को अंजाम तक पहुंचाने की ताकत रखता है…..दुश्मन हवा में हो….या जमीन पर सुखोई के हमले से बच नहीं सकता….तभी तो दुश्मन सुखोई को शामत की तरह देखते हैं…..

अवनि चतुर्वेदी सफेद शेरों की नगरी रीवा से हैं। अवनि के पिता का नाम दिनकर चतुर्वेदी हैं और वो मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर हैं। जबकि उनकी मां एक हाऊसवाइफ हैं। उन्होंने एयरफोर्स में शामिल होने से पहले तेलंगाना के डुंडीगल में वायु सेना एकेडमी से ट्रेनिंग ली थी। ये ट्रेनिंग 6 महीने की थी। उन्होंने 2019 में विनीत छिकारा के साथ शादी शादी की। विनीत छिकारा भी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट हैं।

तो भारतीय वायु सेना की महिला फाइटर पायलट को पहली बार देश के बाहर होने वाले युद्धाभ्यास में भाग लेने का मौका मिला है.. जाहिर है अब अवनि अपने रण-कौशल से दुनिया को दंग कर देंगी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this