Homeदेशछत्तीसगढ़ : सरकार ने कहा नक्सली सरेंडर करे और मुख्यधारा से जुड़े

छत्तीसगढ़ : सरकार ने कहा नक्सली सरेंडर करे और मुख्यधारा से जुड़े

Published on

न्यूज़ डेस्क
छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने नक्सलियों को एक बार फिर ऑफर दिया है कि अगर वे विकास की मुख्यधारा से जुडक़र सरेंडर करना चाहते हैं, तो उन पर ध्यान दिया जाएगा। इस बार सीएम विष्णुदेव साय ने खुद कहा है कि अगर नक्सली लड़ाई चाहते हैं, तो हमारे सैनिक सक्षम हैं। सरकार के आते ही सैनिकों ने सबसे पहले एक दिन में 8 नक्सलियों को मारा। उसके बाद दो दिन पहले 13 नक्सलियों को मार गिराया गया।

बता दें कि पिछले दिनों भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए हैं। नक्सलियों का सफाया करने में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिल रही है। दो दिन पहले बीजापुर के तेलंगाना सीमा में पुजारी कांकेर के पास सुबह फोर्स के साथ मुठभेड़ में 3 और नक्सली मारे गए हैं। इसके बाद

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि हम नक्सलियों के सामने विकल्प रखना चाहते हैं। अगर वे मुख्यधारा में आते हैं, सरेंडर करते हैं, तो सरकार उनका समुचित ध्यान रखेगी।

सीएम साय ने साफ कर दिया कि छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी गई है। यह समझ लेना चाहिए कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई है, डबल इंजन की सरकार बनी है, तभी से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई छिड़ गई है। इस लड़ाई में हमारे सैनिकों को माओवादियों का सफाया करने में बड़ी कामयाबी भी मिलने लगी है।

गौरतलब है, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी कह चुके हैं कि अगर नक्सली विकास की मुख्यधारा में शामिल करते हुए बातचीत करने के लिए सामने आते हैं, तो सरकार भी तैयार है।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...