Homeदुनियापाकिस्तान में ' टारगेट किलिंग' में भारत के रोल पर अमेरिका का...

पाकिस्तान में ‘ टारगेट किलिंग’ में भारत के रोल पर अमेरिका का जवाब हम नहीं आ रहे बीच में

Published on

ब्रिटिश अखबार ‘ द गार्जियन’ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेट किलिंग की है।हालांकि भारत इन आरोपों को पहले ही खारिज कर चुका है।अब इन आरोपों को लेकर अमेरिका की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।गौरतलब है कि पाकिस्तान के अंदर रह रहे भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों के लगातार मारे जाने के बाद इस्लामाबाद ने इसके पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी ‘ रा’ का हाथ होने की बात बताते हुए कहा था कि वह यहां टारगेट किलिंग करवा रहा है।इन्हें आरोपों को आधार बनाकर ब्रिटिश अखबार ‘ द गार्जियन ‘ ने कथित आर्टिकल छापा था।

अमेरिका ने कहा दखल नहीं देने की बात

भारत पर पाकिस्तान द्वारा टारगेट किलिंग के आरोपों पर जब मीडिया ने अमेरिका से उसका पक्ष जानना चाहा तो विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि हम इस मुद्दे को लेकर आई मीडिया रिपोर्ट का अनुसरण कर रहे हैं।इन आरोपों पर हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं,लेकिन निश्चित रूप से हम इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। हम दोनों पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वह तनाव से बचें और बातचीत के माध्यम से इसका समाधान ढूंढे।

पाकिस्तान में अज्ञात लोगों द्वारा कुछ आतंकियों की हुए थी हत्या

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि सियालकोट में शाहिद लतीफ और रावलकोट में मोहम्मद रियाज की हत्याएं भारतीय एजेंट योगेश कुमार अशोक कुमार आनंद द्वारा की गई थी। दरअसल पाकिस्तान के सियालकोट में आतंकी मौलाना मसूद अजहर का करीबी और पठानकोट एयर बेस के मास्टरमाइंड जैस आतंकी शाहिद लतीफ की अज्ञात हमलावरों ने 11 अक्टूबर 2023 को गोली मार कर हत्या कर दी थी।

पाकिस्तान में खौफ में आए आतंकी

इस सब के बीच अज्ञात बंदूक धारी हमलावरों के हमले से घबराए आतंकी और उनके आका पाकिस्तान में अंडरग्राउंड हो गए हैं। पाकिस्तान में मौजूद इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकियों में टॉप लेवल की आतंकियों को आईएसआई ने सुरक्षा दे रखी है।वहीं कुछ आतंकवादियों ने अत्यधिक हथियारों से लैस प्राइवेट सुरक्षा गार्ड रख लिए हैं।अज्ञात बंदूकधारियों हमलावरों के डर से कभी अक्सर कराची लाहौर रावलपिंडी में सामूहिक रैलियां और जलसा करानेवाले आतंकी भी अब खुलेआम रैली और प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं।

ब्रिटेन के ‘ द गार्डन’ में छपे आलेख के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की हो रही है किरकिरी

ब्रिटिश न्यूज़ पेपर ‘ द गार्जियन’ के खुलासे के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की काफी किरकिरी हो रही है।लश्कर चीफ हाफिज सईद, और मौलाना मसूद अजहर सालों से अंडरग्राउंड हैं। इंडियन एजेंसियों को लगभग 1 साल से इनका ना तो कोई ऑडियो मिला है और न ही कोई विडियो सार्वजनिक हुआ है।ऐसे में यह बात साफ है कि आतंकी अब पाकिस्तान में भी खौफजदा है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...