Homeटेक्नोलॉजीVivo V30 सीरीज का नया मॉडल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन के प्रोसेसर और...

Vivo V30 सीरीज का नया मॉडल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन के प्रोसेसर और कैमरा का हुआ खुलासा

Published on

विकास कुमार
वीवो ने पिछले महीने भारत में एक नई फोन सीरीज लॉन्च की थी। अब कंपनी उसी फोन सीरीज का एक नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं। वीवो ने पिछले महीने अपनी नई स्मार्टफोन वीवो वी 30 फाइव जी सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने वीवो वी 30, वीवो वी 30 प्रो को इंडिया में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस फोन सीरीज का एक नया मॉडल वीवो वी 30 ई लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

वीवो के इस अपकमिंग फोन वीवो वी 30 ई को मॉडल नंबर वी 2339 के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था। जिससे इस बात की पुष्टि हुई है कि वीवो अपने इस फोन को इंडिया में लॉन्च करने वाली है। वीवो वी 30 ई को कुछ हफ्ते पहले गीकबेंच के बेंचमार्क डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया था। इसके अलावा इस फोन को हाल ही में ब्लूटूथ एसआईजी डेटाबेस में भी सेम मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। गीकबेंच के बेंचमार्क डेटाबेस में स्पॉट करने से इस फोन के प्रोसेसर समेत कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का पता चल गया है। कंपनी अपने इस फोन में प्रोसेसर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन वन चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है जो 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ आ सकता है। वीवो वी 30 ई की बात करें तो इस फोन को कुछ दिन पहले एफवी-5 डेटाबेस में भी स्पॉट किया गया था। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन का कैमरा सेंसर 35 एमएम के फोकल लेंथ का सपोर्ट करेगा।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this