न्यूज़ डेस्क
इस राजनीति के क्या कहने ! यहाँ कोई किसी को छोड़ने को तैयार नहीं और कब कोई किसके साथ आ खड़ा हो यह भी कोई नहीं जानता। और आरोप लगाने से कोई पीछे हटने को भी तैयार नहीं। कल पीएम मोदी ने बिहार के जमुई में भाषण देते हुए लालू परिवार पर हमला किया था। आज लालू यादव की बारी थी। उनका कवि मन जाग उठा। कविता के जरिये उन्होंने पीएम मोदी पर बहुत कुछ कह दिया।
आज राजद सुप्रीमो ने पटलवार किया है। लालू ने कविता के जरिए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कवि के अंदाज में लालू ने पीएम मोदी को झूठा करार दे दिया। लालू यादव ने कविता के जरिये बहुत कुछ पूछा है। राजद सुप्रीमो ने पूछा कि क्यों है इतना झूठ? कौन बोलता है इतना झूठ? तंज कसते हुए लालू ने कहा कि जनता ने ठाना है, मोदी सरकार का झूठ मिटाना है।लालू प्रसाद ने आगे कहा कि नौकरी पर झूठ, इतिहास पर झूठ, विकास पर झूठ, वादों और इरादों में झूठ, हर जगह हर बात, हर सोच विचार में झूठ। इधर झूठ- उधर झूठ, दाएं भी झूठ- बाएं भी झूठ, परिवारवाद पर झूठ, भ्रष्टाचार पर झूठ बोल रहे वो लोग। अगर कोई बंदा भाजपा में आए तो राजनीतिक धंधा और विपक्ष में है तो वह गंदा।
लालू यादव ने इन पंक्तियों के जरिए मोदी सरकार को घेरा
झूठ का अंबार- मोदी सरकार
झूठ का दरबार- मोदी सरकार
झूठ का भंडार- मोदी सरकार
झूठ का व्यापार- मोदी सरकार
झूठ की बयार, मोदी सरकार
झूठ की बहार, मोदी सरकार
झूठ की कतार, मोदी सरकार
झूठ शानदार- मोदी सरकार
झूठ जानदार- मोदी सरकार
झूठ जोरदार- मोदी सरकार
झूठ लगातार- मोदी सरकार
झूठ वजनदार- मोदीसरकार
झूठ बारम्बार- मोदी सरकार
झूठ से सरोबार- मोदी सरकार
झूठ का कारोबार- मोदी सरकार
बता दें कि पीएम मोदी ने लालू पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा वह देश का भला कभी नहीं कर सकते हैं। नीतीश बाबू भी रेल मंत्री रहे लेकिन उनके खिलाफ कभी शिकायतें नहीं आईं। कोई सवाल नहीं उठा। घमंडिया गठबंधन की सरकार में खराब हालत वाली ट्रेनें चलती थीं। आज वंदे भारत ट्रेनें बिहार में दौड़ रही है। कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं, जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया। मंडिया गठबंधन वाले बिहार में लालटेन की लौ जलाना चाहते हैं। हमलोग बिहार में उद्योग और काराखाना लगा रहे वहीं राजद के लोग अपहरण का उद्योग चलाते थे।

