Homeमनोरंजनकरोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं जूही चावला, नेट वर्थ जान आप...

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं जूही चावला, नेट वर्थ जान आप रह जाएंगे हैरान

Published on

विकास कुमार
जूही चावला का नाम बॉलीवुड की बड़ी और मशहूर एक्ट्रेस में लिया जाता है। उन्होंने साल 1986 में आई फिल्म ‘सल्तनत’ से अपने बॉलीवुड सफर का आगाज़ किया था। वहीं उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपना नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार करवाने के साथ-साथ शौहरत से लेकर दौलत सब कुछ कमाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कितनी संपत्ति की मालकिन हैं चलिए हम बताते हैं।

अपने बॉलीवुड करियर में जूही चावला लगभग 86 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ वो एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। अगर बात उनके नेटवर्थ की करें तो रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि उनकी संपत्ति लगभग 44 करोड़ रुपये के आसपास की है। जूही चावला एक शानदार लाइफस्टाइल जीने के लिए भी जानी जाती है। वहीं वे अपने पति जय मेहता और दोनों बच्चों के साथ मुंबई के मालाबार हिल्स स्थित एक महंगे घर में रहती हैं। मालाबार हिल्स का नाम भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महंगे इलाकों में शुमार है। वहीं उनके पास महंगी गाड़ियां भी हैं, जिनमें “जगुआर एक्स जे एल” भी शामिल है। साथ ही जूही चावला लगभग 78 लाख रुपये की “ऑडी क्यू7” कार की भी मालिक हैं। जूही चावला प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘हश हश’ को लेकर सुर्खियों में रही थीं। इसी वेब सीरीज के ज़रिए उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this