न्यूज़ डेस्क
हिमाचल प्रदेश कोंग्रेसी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दवा किया है कि पिछले महीने 15 -15 करोड़ ने कोंग्रेसी विधयक ख़रीदे गए और कोंग्रेसी विधायक बिक गए। सीएम ने समूर कलां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे।
सुक्खू ने कहा 25 विधायकों वाले जयराम ठाकुर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, वह अपने विधायकों को बिकने से बचाएं। वह किसी भी मंडी में बिक सकते हैं, उन्हें बचाकर रखना। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार पूरे 5 साल चलेगी। हमारे पास पैसे का नहीं, ईमानदारी, नैतिकता और जनता के हौसले का बल है।”
फरवरी महीने में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर संकट उस वक्त छाने लगा था जब उसके छह विधायक बागी हो गए थे। अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छह बागियों पर सीधा हमला बोला।
अपने संबोधन ने सीएम ने कहा, “कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय 15-15 करोड़ रुपये में बिके हैं, इसका हमारे पास सुबूत है। पुलिस जांच में इसकी परतें खुलना शुरू हो गई हैं। होटलों का बिल किसने दिया, किसके पैसे से हेलीकॉप्टरों में घूमे। यह सब अब सामने आ रहा है। यह सब जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे।”
सीएम ने जनता से कहा, “ये सभी दलाल राजनीति में नहीं चाहिए। आपलोग इन्हें वोट की चोट कर सबक सिखाएं, इनकी जमानत जब्त करा दें।”
उन्होंने आगे कहा, “जनादेश का अपमान वो करते हैं जिन्हें जनसेवा नहीं धनसेवा करनी होती है। वो जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी जेबें भरने के लिये साम दाम दंड भेद सबका इस्तेमाल कर चुनी हुई सरकार को गिराने में लग जाते हैं। लेकिन ये जनता है सब जानती है, किसकी नीयत में खोट है और किसकी नीयत साफ़ है ये पहचानती है।”

