ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप से भारी तबाही ,एक की मौत, 50 से ज्यादा घायल

0
98

न्यूज़ डेस्क
भूकंप से ताइवान में भारी तबाही की खबर आ रही है। ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप की वजह से दर्जनों मकान के जमींदोज होने की खबर मिल रही है। अभी तक इस तबाही में एक आदमी की मौत हुई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। बताया जा रहा है कि भूकंप से भीषण तबाही हुई है। भूकंप के कारण कई जगह कार क्षतिग्रस्त और छतों के टूटने की तस्वीरें सामने आई हैं।

भूकंप का झटका इतना तेज था कि एक पांच मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसकी पहली मंजिल पूरी तरह ढह गई और बाकी 45 डिग्री के कोण पर झुक गई। कई घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं।

भूकंप की वजह से देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है। ये भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों पर सुनामी आ गई। ताइवान, जापान और फिलीपींस में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ताइवान के इस भूकंप को 25 सालों का सबसे भीषण भूकंप बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान का ये भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके झटके चीन के शंघाई तक महसूस किए गए। फिलीपींस ने सुनामी की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की है। फिलीपींस सीस्मोलॉजी एजेंसी ने कई प्रांतों के तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here