Weather Update Today 1 April 2024: दिल्ली में बादल छाए रहने और तेज़ हवाओं का अनुमान,इन राज्यों में आज होगी बारिश

0
151

Aaj Ka Mausam: देशभर में कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। यूपी से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की वजह से अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी गरज और बिजली के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 1 April 2024

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Weather Today 1 April 2024 | Mosam Ki Jankari

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान लगाया है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर में बिजली गरजने, भारी से बहुत भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलना का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here