Homeदेशबिहार में प्रथम चरण चुनाव की दोनों सुरक्षित सीट पर एनडीए ने...

बिहार में प्रथम चरण चुनाव की दोनों सुरक्षित सीट पर एनडीए ने बदले उम्मीदवार 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
 बिहार में इंडिया और एनडीए के बीच घमासान जारी है। एक -एक सीट पर खेल हो रहा है। बीजेपी की कोशिश बिहार की सभी सीटों पर जीत हासिल करने की है तो इंडिया किसी भी सूरत में अपने आंकड़े को बढ़ाने की तैयारी में है ,इंडिया को भी लोग रहा है कि अगर इस बार चूक हो गई तो आगे का खेल और भी खतरनाक होगा और खेल खतरनाक हुआ तो राजद की मुश्किलें और भी बढ़ेगी। बिहार में प्रथम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में चार सीटों में से दो सुरक्षित सीट गया (सु) और जमुई (सु) सीट पर एनडीए ने अपने विजयी प्रत्याशी बदल दिये हैं।

बिहार में लोकसभा की 40 सीटों में से हाजीपुर, समस्तीपुर जमुई, गोपालगंज, सासाराम और गया सुरक्षित सीट है। बिहार में प्रथम चरण में चार सीट गया (सु), औरंगाबाद, नवादा और जमुई (सु.) के लिए मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। इनमें दो (सु) सीट गया और जमुई पर एनडीए  ने अपने विजयी प्रत्याशी बदल दिये हैं।

 वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राजग में शामिल जदयू  प्रत्याशी विजय कुमार मांझी ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के उम्मीदवार महागठबंधन के प्रत्याशी जीतन राम मांझी को पराजित किया था। वर्ष 2024 के चुनाव में जीतन राम मांझी महागठंधन छोड़कर राजग गठबंधन में शामिल हो गये हैं। राजग के घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल में गया (सु) सीट इस बार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी (हम) को दे दी गई है। इस तरह से वर्ष 2019 में जदयू के टिकट पर विजयी विजय कुमार मांझी इस बार के चुनावी संग्राम से बाहर हैं।   

 गया (सु) सीट पर हम प्रत्याशी जीतन राम मांझी चुनाल खुद लड़ रहे हैं वहीं इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस यानी  इंडिया गठबंधन  में शामिल (राजद) प्रत्याशी और बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत चुनावी रणभूमि में ताल ठोक रहे हैं। गया (सु) इस बार के लोकसभा चुनाव में एकमात्र सीट है, जहां दो विधायक जीतन राम मांझी और कुमार सर्वजीत के बीच मुकाबला होगा।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जमुई (सु) सीट पर राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान पासवान ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी  उम्मीदवार और पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को पराजित किया था। इस बार के चुनाव में राजग के घटक दल लोजपा-रामविलास से चिराग पासवान ने जमुई (सु) सीट से अपने जीजा अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है। 

चिराग पासवान ने हाजीपुर (सु) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वहीं, इस बार के लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन में शामिल राजद  ने जमुई (सु) सीट से अर्चना रविदास को उम्मीदवार बनाया है।अर्चना रविदास मुंगेर के राजद नेता मुकेश यादव की पत्नी हैं और उनका मायका जमुई क्षेत्र में है। अर्चना रविदास पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...