Homeदेशराम मंदिर को लेकर RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का विवादास्पद बयान,अयोध्या...

राम मंदिर को लेकर RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का विवादास्पद बयान,अयोध्या में नफरत की जमीन पर चल रहा निर्माण

Published on

पटना (बीरेंद्र कुमार): आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। जगदानंद सिंह ने राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नफरत की जमीन पर राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। इंसानियत से बड़ा इस भारत में उन्मादियों के राम बनेंगे। अयोध्या के इस मंदिर में शबरी के, तुलसी के राम नहीं ,बल्कि पत्थरों के भीतर कैद एक राम रहेंगे। ये राम आम लोगों के, गरीबों के, झोपड़ियों में रहने वालों के राम नहीं होंगे।

भारत के कण कण में हैं राम

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि भारत की जनता तो सदियों से रामायण को लेकर बैठी है। सुबह से लेकर शाम तक उसका पाठ करते रहती है। अब भारत राम का नहीं रहेगा। लेकिन भारत में राम का मंदिर जरूर रहेगा। पत्थरों के बीच रहने वाले राम हृदय के बीच में कैसे रहेंगे? यह मेरे समझ में नहीं आ रहा है। कण कण से समेटकर राम उस चहारदीवारी में चले गए। यह किसके राम है? इस राम से किसका रिश्ता है?

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि हम और हमारी पार्टी ‘ हे राम’में विश्वास करते हैं, श्रीराम में नहीं। हमारे हृदय में राम हैं, पत्थर या मंदिरों में नहीं। जगदानंद सिंह ने कहा कि श्री राम ना तो अयोध्या में रहते हैं और ना ही लंका में , बल्कि श्री राम शबरी की कुटिया में रहते हैं। वे आज भी वहां मौजूद हैं। श्रीराम वाले लोग उन्हें अपने दिल से निकाल कर मंदिरों में बैठा रहे हैं।

अमित शाह ने 1 जनवरी 24 तक मंदिर बनने की कही थी बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर 1 जनवरी 2024 को बनकर तैयार हो जाएगा। इस बयान के बाद एक बार फिर राम मंदिर चर्चा में आ गया है। इस बयान के बाद विपक्षी नेता केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव है इसलिए यह साल काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

इस मामले में जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि भगवान राम में हम सब की आस्था है, लेकिन हमारी उम्मीद यह भी है कि’ भूखे भजन न होय गोपाला’ अमित शाह को यह भी याद होना चाहिए कि 2014 से लेकर 2023 तक पिछले 9 वर्षों में युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, अब उसका तारीख भी इनको बता देना चाहिए।

Latest articles

AI कितना जरूरी!क्या आपको भी पिछड़ जाने का खतरा सता रहा: टिम कुक  CEO Apple

Apple के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित...

रोबोट्स के लिए बना AI ब्रेन’जो देगा इंसानों जैसा दिमाग,मशीन कर सकेगी बड़े कारनामे

अमेरिकी कंपनी Nvidia ने एक पावरफुल कंप्यूटिंग डिवाइस लॉन्च किया है। इसका नाम 'जेटसन...

ट्रंप के टैरिफ पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग,अमित शाह, समेत कई बड़े मंत्री शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर को लेकर एक अहम...

पीएम मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, CIC के आदेश को हाई कोर्ट ने किया खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के उस आदेश को सोमवार को...

More like this

AI कितना जरूरी!क्या आपको भी पिछड़ जाने का खतरा सता रहा: टिम कुक  CEO Apple

Apple के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित...

रोबोट्स के लिए बना AI ब्रेन’जो देगा इंसानों जैसा दिमाग,मशीन कर सकेगी बड़े कारनामे

अमेरिकी कंपनी Nvidia ने एक पावरफुल कंप्यूटिंग डिवाइस लॉन्च किया है। इसका नाम 'जेटसन...

ट्रंप के टैरिफ पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग,अमित शाह, समेत कई बड़े मंत्री शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर को लेकर एक अहम...