Weather Alert Today: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश का पूर्वानुमान,बादलों के आगोश में रहेगी दिल्ली

0
99

Aaj Ka Mausam : देश के मैदानी भागों में अब ठंड का असर लगभग समाप्‍त हो चुका है। उत्‍तर और पूरबी राज्‍यों में तापमान में लगातार वृद्धि रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विभाग देश के कई हिस्‍सों में मंगलवार को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वोत्‍तर और पूर्वी भारत में तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में एक-दो दिन में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 26 March 2024

पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वोत्‍तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल का क्षेत्र और सिक्किम में 26 मार्च को तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में मौसम लगातार पलटी खा रहा है। कभी तेज धूप हो रही है तो कभी तेज हवा के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम की हालत लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में अगले दो दिनों में कहीं-कहीं भारी बारिश, बिजली चमकने और आंधी आने के आसार हैं।

Weather Today 26 March 2024| Mosam Ki Jankari

अगले 24 घंटे के अंदर की बात की जाए तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश को देखा जाएगा। इसके अलावा पश्चिम हिमालय, तेलंगाना, उत्तर पूर्वी भारत, सिक्किम और दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार हैं। आने वाले दो दिनों के भीतर भी मध्य बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here