Homeदेशजदयू ने जारी किया बिहार की 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार ,दो...

जदयू ने जारी किया बिहार की 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार ,दो सांसदों के टिकट काटे गए

Published on

न्यूज़ डेस्क
बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से जदयू ने 16 उम्मीदवारों की अपनी सूचि जारी कर दी है। जदयू एनडीए के साथ है और जदयू के कोटे में 16 सीटें मिली है। सीतामढ़ी के सांसद और जदयू नेता सुनील कुमार पिंटू का टिकट कट गया है। उनके जगह विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को टिकट दिया गया है। सीवान की सांसद कविता सिंह का भी टिकट कट गया है। उनके जगह विजयालक्ष्मी देवी को पार्टी ने लोकसभा उम्मीवार बनाया है।             

 वहीं चुनाव से पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके विधायक गोपाल मंडल को भी टिकट नहीं दिया गया। वहीं किशनगंज लोकसभा सीट से 2019 जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सैयद महमूद अशरफ के जगह पार्टी ने मुजाहित आलम को टिकट दिया है। वहीं शिवहर से लवली आनंद के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है। जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर में वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने 16 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।

जानिए किस लोकसभा से कौन बने जदयू उम्मीदवार-
वाल्मीकि नगर- सुनील कुमार
शिवहर – लवली आनंद
सीतामढ़ी – देवेश चंद्र ठाकुर
झंझारपुर- रामप्रीत मंडल
सुपौल- दिलेश्वर कामत
किशनगंज- मुजाहिद आलम
कटिहार- दुलालचंद्र गोस्वामी
पूर्णिया- संतोष कुमार कुशवाहा
मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव
गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन
सीवान- विजयालक्ष्मी देवी
भागलपुर – अजय कुमार मंडल
बांका – गिरिधारी यादव
मुंगेर – राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
नालंदा- कौशलेंद्र कुमार
जहानाबाद- चंदेश्वर आजाद
         यह भी बता दें कि सांसद सुनील कुमार पिंटू का सोशल मीडिया पर लिखा गया बयान खूब वायरल हो रहा। पिंटू के द्वारा ट्वीट किया गया है कि “चुनाव लड़ना तय है” “नेतृत्व पर भरोसा है” “नेतृत्व के फैसले का इंतजार है” अंत में उन्होंने लिखा है “जय मां जानकी”। टिकट कटने के बाद अब सुनील कुमार पिंटू निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं या किसी दल से यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन, यह स्पष्ट है कि वह बगावत जरूर करेंगे।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this