Homeदेशओबीसी पार्टियों के ‘महागठबंधन’ ने ‘इंडिया’ का किया बिना शर्त समर्थन

ओबीसी पार्टियों के ‘महागठबंधन’ ने ‘इंडिया’ का किया बिना शर्त समर्थन

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आसन्न लोकसभा चुनाव में चुनावी तैयारी सभी दलों की चलरही है। एक तरफ एनडीए की  अपनी तैयारी है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन का अपना जोड़ है। मुकाबला इस बार तीखा है। बीजेपी जहाँ इस बार चार सौ पार के नारों के साथ मैदान में उतर चुकी है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन से जुडी पार्टियां बीजेपी को सत्ता से हटाने को तैयार है।

इसी बीच अन्य पिछड़े वर्गों यानी ओबीसी से संबंधित राजनीतिक दलों के एक महागठबंधन के नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस एवं ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रति बिना शर्त समर्थन व्यक्त किया ।

पूर्व सांसद राजकुमार सैनी की अध्यक्षता वाले ‘भारतीय महागठबंधन’ के नेताओं ने खड़गे और राहुल से मुलाकात की। सैनी का कहना है कि इस ‘महागठबंधन’ में उनके नेतृत्व वाली लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी समेत ओबीसी वर्ग से संबंधित कई राजनीतिक दल शामिल हैं।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, ‘‘देश में भागीदारी सबसे बड़ा मुद्दा है। (न्याय) यात्रा में हमने सामाजिक न्याय की बात की थी और उसका अगला क्रांतिकारी कदम जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे है। इससे ये पता चल जाएगा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी की देश में क्या भागीदारी है।’’
 उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं। मैं खुश हूं कि हम सब एकसाथ ये लड़ाई लड़ने जा रहे हैं।’’

पूर्व सांसद और ‘भारतीय महागठबंधन’ के संयोजक राजकुमार सैनी ने कहा, ‘‘हम सभी राजनीतिक दल एक ही बात कह रहे थे कि हमें हमारी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। राहुल गांधी जी ने जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे के आधार पर लोगों को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की है। इसलिए हमारा ‘भारतीय महागठबंधन’, ‘इंडिया’ गठबंधन को समर्थन दे रहा है। ’’उनका कहना था, ‘‘हम साथ मिलकर इस देश में सभी को बराबरी का हक देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this