Homeदुनियाकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : मलेशिया ने आयोजन से किया इनकार, खर्चे बनी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : मलेशिया ने आयोजन से किया इनकार, खर्चे बनी वजह

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कॉमनवेल्थ गेम्स के अगले एडिशन का आयोजन 2026 में होने वाला है। लेकिन अब इसके आयोजन पर एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह है इन खेलों के आयोजन के लिए आयोजक का न मिलना।    

पहले इन खेलों का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होना था, पर पिछले साल जुलाई में विक्टोरिया ने इससे पीछे हटने का फैसला ले लिया था। विक्टोरिया की तरफ से इसकी वजह 12 दिनों के खेलों पर काफी ज़्यादा खर्च की संभावना बताई। इसके बाद मलेशिया  को इन खेलों का आयोजन करने का प्रस्ताव दिया गया था, पर अब मलेशिया में भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन नहीं होगा।

मलेशिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आयोजन से इनकार कर दिया है। यह फैसला मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम की अध्यक्षता में एक कैबिनेट बैठक में लिया गया।

मलेशिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आयोजन में आने वाले खर्चे की वजह से इससे इनकार किया है। मलेशिया सरकार के अनुसार इन खेलों के आयोजन पर आने वाला खर्चा काफी ज़्यादा होता।    

हालांकि कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन  ने इन खेलों की मेजबानी के लिए मलेशिया के साथ ही अन्य देशों को भी 100 मिलियन पाउंड्स (करीब 1,000 करोड़ रुपये) की पेशकश की है। लेकिन मलेशिया के अनुसार इन खेलों के आयोजन के लिए सीजीएफ का ऑफर पर्याप्त नहीं है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this