Homeटेक्नोलॉजीGoogle Pixel 8a फोन में मिलेगी 120Hz डिस्प्ले, फोन में मिलेगा 64...

Google Pixel 8a फोन में मिलेगी 120Hz डिस्प्ले, फोन में मिलेगा 64 और 13 मेगापिक्सल का कैमरा

Published on

विकास कुमार
गूगल का वार्षिक आईओ डेवलपर सम्मेलन 14 मई, 2024 को होने वाला है। हर बार की तरह गूगल हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर लॉन्च के साथ मिड-रेंज पिक्सल ए-सीरीज स्मार्टफोन पेश करेगा। नेक्स्ट जनरेशन पिक्सल एट ए से संबंधित लीक और अफवाहें पहले से ही सामने आ चुकी हैं। अब एंड्रॉइड अथॉरिटी के ओर से एक नई रिपोर्ट में आगामी स्मार्टफोन की जानकारी मिली है। यहां हम आपको गूगल पिक्सल एट ए के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

गूगल के एक सूत्र का हवाला देते हुए एंड्रॉयड अथॉरिटी ने पिक्सल एट ए के स्पेसिफिकेशन साझा किए हैं। कहा जाता है कि मिड-रेंज ए-सीरीज फोन में एक डिस्प्ले अपग्रेड है, जबकि ओएलईडी पैनल, डिस्प्ले रेजॉल्यूशन और स्क्रीन का साइज सिक्स प्वाइंट वन इंच ही रहेगा। वहीं रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस बीते साल के पिक्सल सेवन ए की तुलना में अपग्रेडेड होगी। आगामी स्मार्टफोन एक सौ बीस हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 14 सौ निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने पिक्सल एट ए पर कॉर्नर का दायरा बढ़ा दिया है जो अब बीते साल के मॉडल के 47 पीएक्स के बजाय 128 पीएक्स है। यह लीक हुए रेंडर के अनुरूप है जिससे पहले ही डिजाइन में क्या अलग होगा इसका पता चल चुका था।

पिक्सल एट ए डिस्प्लेपोर्ट आउटपुट के साथ भी आएगा,इससे यह फीचर फुल पिक्सल एट सीरीज में उपलब्ध हो जाएगी। फ्लैगशिप मॉडल को हाल ही में डिस्प्ले आउटपुट के लिए सपोर्ट मिलना शुरू हुआ है। आगामी स्मार्टफोन कथित तौर पर टेनसर जी 3 चिपसेट से लैस होगा जो नॉन-प्रो और प्रो मॉडल में भी दिया गया है। कैमरा सेटअप के मामले में पिक्सल एट ए में कोई अपग्रेड नहीं मिलेगा। उम्मीद है कि यह अपने पिछले मॉडल के समान कैमरा सेटअप से लैस होगा,जिसमें 64 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...