प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग किए रामलला के दर्शन, अयोध्या पहुंचकर लिया भगवान राम का आशीर्वाद

0
101

विकास कुमार
प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान कपल के साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। भगवान राम के दर्शन करने के लिए हॉलीवुड और बॉलीवुड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी नजर आईं। इन वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा देसी लुक में नजर आईं,लेकिन सबका ध्यान प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा निक जोनस ने अपनी तरफ खींचा।

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए प्रियंका चोपड़ा साड़ी पहनकर पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। प्रियंका चोपड़ा का मंदिर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस भी अयोध्या पहुंचे थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को साथ देख फैंस खुशी से झूम उठे। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी भी मां के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंची थीं। मालती मैरी की क्यूटनेस ने फैंस का दिल लूट लिया। प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या पहुंचकर अपने पूरे परिवार के साथ आशीर्वाद लिया,प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार की इस तस्वीर पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने पर सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए यूजर्स जय श्री राम लिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here