Aaj Ka Mausam 20 March 2024: होली से पहले मौसम के बदले रंग, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

0
216

Weather Forecast Today: अगले 24 घंटे के भीतर उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तेजी से मौसम बदलने के आसार हैं । एक तरफ, दिल्ली-यूपी में गर्मी बढ़ रही है तो दूसरी तरफ मध्य भारत से लेकर ओडिशा-पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से न सिर्फ तेज हवाएं चलेंगी। जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी पढ़ सकते हैं।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 21 March 2024

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिम असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

Weather Today 21 March 2024| Mosam Ki Jankari

मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च से पश्चिमी हिमालयी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो सकती है। यह सिलसिला आने वाली 23 मार्च तक जारी रह सकता है। बर्फबारी से पहाड़ों पर मौसम खुशनुमा हो सकता है। इसके अलावा अगले 24 घंटे के भीतर पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ ओले पड़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here