Homeदेशक्या चार सौ पार के नारे के पीछे की मंशा संविधान बदलने की...

क्या चार सौ पार के नारे के पीछे की मंशा संविधान बदलने की तैयारी है ?

Published on

न्यूज़ डेस्क
 कांग्रेस ने बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े के विवदित बयान को लेकर बीजेपी और संघ पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस ने कहा है कि भगवा पार्टी के आगामी लोकसभा चुनाव में चार सौर पार के नारे के पीछे संविधान बदलने की मंशा है। कांग्रेस आज हेगड़े के बयान के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन भी करेगी। 

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी को इस तरह के बयान देने वाले नेताओं को बीजेपी से बाहर करना चाहिए। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सांसद के ‘संविधान बदलने’ वाले बयान पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी खतरनाक है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच सीधी लड़ाई है।

खड़गे ने कहा, ‘‘मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि बीजेपी ने संविधान को सम्पूर्ण रूप से स्वीकार नहीं किया है। एक तरफ प्रधानमंत्री कहते हैं कि संविधान नहीं बदला जाएगा। दूसरी तरफ वो अपने सांसद से कहलवाते हैं कि संविधान बदलने के लिए हमें दो-तिहाई बहुमत चाहिए।’’ उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, “ये लोग सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं, संविधान में ‘धर्मनिरपेक्षता’ शब्द के खिलाफ हैं…इनकी मानसिकता बुरी है और इससे देश में हंगामा मचेगा।”

खड़गे ने सवाल किया कि एससी, एसटी का आरक्षण संविधान में दिया गया है। आप क्या बदलना चाहते हैं? उन्होंने दावा किया, “वे संविधान बदलना चाहते हैं, इसलिए 400 पार की बात कर रहे हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी के पास हिम्मत है तो जिस नेता ने संविधान बदलने की बात की है उसे पार्टी से बाहर निकालें।’’

 वहीं राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बीजेपी सांसद के ‘संविधान बदलने’ वाले बयान पर नरेंद्र मोदी की चुप्पी खतरनाक है। अब चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है! संविधान या संघविधान, सामाजिक न्याय या शोषण, धर्मनिरपेक्षता या सांप्रदायिकता, नागरिक अधिकार या बेबस जनता, बोलने की आज़ादी या डर भरी चुप्पी, मोहब्बत या नफ़रत, विविधता या एकाधिकार, न्यायपूर्ण व्यवस्था या तानाशाही अन्याय।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत की सबसे कीमती धरोहर, संविधान को बदलने का मतलब देश को गुलामी की ओर धकेलना है। आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का फैसला अब आपके हाथों में है।’’

बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए 400 से अधिक सीट जीतने के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए ‘अबकी बार, 400 पार’ का नारा दिया है। बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कहा था कि प्रस्तावना से ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द को हटाने के लिए बीजेपी संविधान में संशोधन करेगी। उन्होंने लोगों से लोकसभा में बीजेपी को दो-तिहाई बहुमत देने का आह्वान किया था, ताकि देश के संविधान में संशोधन किया जा सके। इस पर विवाद बढ़ने पर बीजेपी ने हेगड़े के बयान को उनका ‘निजी विचार’ करार दिया है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...