Homeदेशतमाम अटकलों के बीच मायावती का अकेले चुनाव लड़ने का हुआ ऐलान 

तमाम अटकलों के बीच मायावती का अकेले चुनाव लड़ने का हुआ ऐलान 

Published on

अखिलेश अखिल 
सप्ताह भर से सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा चल रही थी कि मायावती इंडिया गठबंधन से जुड़ सकती है। यह भी खबरे मिल रही थी कि मायावती से सोनिया गाँधी की बातचीत हो रही है। खबर ये भी सामने आयी कि  बसपा यूपी में25  से 30 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

लेकिन इन तमाम अटकलों को बेकार बताते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने फिर से यही कि वह इस चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ़ कहा है कि वह किसी भी गठबंधन के साथ न नहीं जा रही है। बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी।

दरअसल, इंडिया गठबंधन से करीबी बढ़ने की चर्चाएं चल रहीं थीं। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बड़ा ऐलान किया है। पोस्ट में उन्होंने अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
  मायावती ने लिखा कि बीएसपी देश में लोकसभा का आम चुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।

ख़ासकर यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल।
 
Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this