न्यूज़ डेस्क
राहुल गाँधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले मना जा रहा था कि रहल गाँधी दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन गुरुवार देर शाम को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में या फैसला हो गया कि राहुल गाँधी केवल केरल के वायनाड से ही चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार हो गई है। गुरुवार शाम को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग चुकी है।
गुरुवार शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय में हुई सीईसी बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौूजद रहे। जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची पर मंथन हुआ और कई नामों पर मुहर लगाई गई।
सामने आई जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट में कुछ दिग्गज नेताओं के शामिल हैं। चुनाव समिति ने 100 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है। जिसमें केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत देश के सभी राज्यों की हॉट सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूत्रों कि मानें तो अधिकांश राज्यों में स्क्रीनिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। पैनलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनंदगांव से चुनावी रण में उतारा जा सकता है। जबकि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को वाराणसी से टिकट दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
वहीं, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को उत्तर पूर्वी दिल्ली से मौका दिए जाने की उम्मीद है, जबकि दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से लड़ सकते हैं। इनके प्रमुख चेहरों के अलावा कांग्रेस अपनी पहली सूची में वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल करेगी।
