जसप्रीत बुमराह की हुई टीम इंडिया में वापसी, चोट के कारण हुए थे बाहर

0
272

नई दिल्ली: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी हो गयी है। उन्हें 10 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए मंगलवार को टीम में शामिल किया गया।

बुमराह ने अपना आखिरी मैच आस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 सितंबर को खेला था। इसी मैच के दौरान उनकी पीठ पर चोट लग गई थी। इस वजह से वह टी 20 विश्वकप में नहीं खेल पाये थे। बुमराह को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी एनसीए ने फिट घोषित कर दिया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि 10 जनवरी को गुवाहाटी में होने वाले पहले एक दिवसीय मैच में बुमराह खेलेंगे। दूसरा वनडे 12 जनवरी को कोलकाता और तीसरा 15 जनवरी को त्रिवेंद्रम में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here