महाराष्ट्र एमवीए में एनसीपी लड़ेगी 10 सीटों पर ,कांग्रेस को मिली 18 सीट !

0
100

न्यूज़ डेस्क
आगामी लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र महाआघाडी के बीच सीट बंटवारे की खबर मिल रही है। माना जा रहा है कि एमवीए के घटक अब सीटों का बंटवारा हो गया है। शिवसेना सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। एनसीपी को 10 सीटें दी गई है। सीटों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगा। जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सबसे कम 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीँ, कांग्रेस 18 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) की झोली में दो सीटें आयेंगी। हालांकि वीबीए को दो सीटें उद्धव गुट के हिस्से से दी जाएंगी

वीबीए ने पांच सीटों की मांग की थी। लेकिन उसे शिवसेना (यूबीटी) के हिस्से से दो सीटें मिलेंगी। वहीँ, स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर राजू शेट्टी को पवार की एनसीपी समर्थन देगी।रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से चार पर चुनाव लड़ेगी। जिनमें से एक मुंबई उत्तर पूर्व की सीट वीबीए को दी जा सकती है।
गौरतलब हो कि शिवसेना और एनसीपी दोनों दल दो धड़ों में बंट चुके है और उनका एक-एक गुट अधिकांश विधायकों के साथ सत्ताधारी महायुति गठबंधन का हिस्सा है।

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन में शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें बीजेपी को 23 और शिवसेना को 18 सीटों पर कामयाबी मिलीं। मुंबई की दक्षिण मध्य और उत्तर पश्चिम सीट पर शिवसेना जीती थीं। कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल चंद्रपुर में जीत हासिल की, जबकि एनसीपी ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और चार पर विजयी हुई।

मालूम हो कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस और शरद पवार नीत एनसीपी भी शामिल हैं। अविभाजित शिवसेना ने 2019 के चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 18 लोकसभा सीटें जीती थीं। लेकिन तब की शिवसेना अब दो धड़ों में बंट चुकी है। उनमें से केवल 5 सांसद उद्धव के साथ हैं, जबकि बाकि 13 सांसद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर 23 सीटो पर चुनाव लड़ा था। तब शिवसेना ने 18 सीट पर जीत हासिल की थी। वहीँ, कांग्रेस 25 जगहों पर लड़ी और महज एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। एनसीपी ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और चार पर विजयी हुई। तब प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वीबीए ने 48 में से 47 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here