Homeदेशकौशांबी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत, कई की हालत...

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत, कई की हालत गंभीर

Published on

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है।इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। एक के बाद एक धमाकों से पूरा इलाका थर्रा गया है। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने 10 लोगों को बाहर निकाला है। प्रत्यक्ष सदस्यों के मुताबिक कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है।धनाकों से झुलसे कई लोगों की हालत गंभीर है। 1 घंटे बाद तक दमकल की गाड़ियों के न पहुंचने के चलते स्थानीय लोग गुस्से में हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जिस पटाखा फैक्ट्री में हादसे की यह घटना घटी है,वह पटाखा फैक्ट्री कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई लोग काम कर रहे थे। पुलिस ने उनमें से चार के मौत की पुष्टि की है।जबकि प्रत्येक सदस्यों का कहना है कि कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।पुलिस के मुताबिक तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। पटाखा फैक्ट्री में पहले विस्फोट के बाद करीब 1 घंटे तक रुक-रुक कर धमाके होते रहे।दमकल के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलवाया और उन्हें आनन – फानन में अस्पताल पहुंचाया।

रिहायशी इलाके से दूर है पटाखा फैक्ट्री

कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस हादसे के शिकार वही लोग हुए हैं जो पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहे थे। उनके मुताबिक पटाखा फैक्ट्री संचालक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है। उन्होंने कहा कि पटाखा फैक्ट्री रिहायशी इलाके से काफी दूर स्थित है। दमकल गाड़ियों के देरी से पहुंचने पर उन्होंने क्या कहा कि उस वक्त फायर ब्रिगेड के कर्मचारी एक अन्य स्थान पर ड्यूटी पर थे। सूचना मिलते ही उन्हें वहां से मौके के लिए रवाना किया गया।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this