29 फरवरी को लॉन्च होगी Oppo F25 Pro 5G फोन, फोन में ग्राहकों को मिलेगा ट्रिपल कैमरा यूनिट

0
368

विकास कुमार
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ओप्पो का एफ 25 प्रो फाईव जी फोन 29 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके कुछ फीचर्स के साथ ही डिजाइन का भी कंपनी ने खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डायमेंसिटी सेवन जीरो फाइव जीरो एसओसी दिया जा सकता है। इसका सिक्स पॉइंट सेवन इंच एमोलेड डिस्प्ले एक सौ 20 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। टिप्सटर ने एक्स पर दावा किया है कि इस स्मार्टफोन को 8 जीबी रैम प्लस एक सौ 28 जीबी स्टोरेज की प्राइस 22 हजार 9 सौ 99 रुपए होगी। वहीं 8 जीबी रैम प्लस दो सौ 56 जीबी के वेरिएंट्स की कीमत 24 हजार 9 सौ 99 रुपए हो सकता है। टिप्सटर ने बताया है कि कस्टमर्स को इसे खरीदने पर 10 फीसदी का कैशबैक भी मिल सकता है।

ओप्पो एफ 25 प्रो फाईव जी एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड यूआई आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 11 सौ निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में पांच हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस पर बताया जा रहा है कि इसकी बैटरी 67 वाट सुपर चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

हाल ही में कंपनी ने रेनो 11 एफ फाईव जी को लॉन्च किया था। इससे पहले इस स्मार्टफोन सीरीज में ओपो रेनो 11 फाईव जी और रेनो 11 प्रो फाईव जी को पेश किया गया था। इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड कलर ओएस 14 पर चलते हैं। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में मिडिल रेंज में ओप्पो के स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here