HomeखेलIND vs ENG: इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के आगे बिखरी टीम इंडिया,...

IND vs ENG: इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के आगे बिखरी टीम इंडिया, 7 बल्लेबाज लौटे पवेलियन, लक्ष्य से अभी भी 134 रन पीछे

Published on

न्यूज डेस्क
रांची टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर पूरी तरह से हावी रहे। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का स्कोर बनाया। ध्रुब जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड के 353 रनों से 134 रन पीछे है।

भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इंग्लिश स्पिनर्स शोएब बशीर ने चार और टॉम हार्टले ने दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला है।

भारत की शुरुआत काफी निराशाजनक रही,कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर असफल रहे और वह 17 रन ही बना सके। वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर समाप्त हो गई। दूसरे दिन इंग्लैंड ने सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरू किया। 51 रन जोड़ने में टीम ने बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। तीनों विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए। उन्होंने एक ही ओवर में ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को पवेलियन भेजा।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this