Homeदुनियाईरानी सेना ने किया पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक,आतंकवादी कमांडर को किया ढेर

ईरानी सेना ने किया पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक,आतंकवादी कमांडर को किया ढेर

Published on

न्यूज़ डेस्क
खबर आ रही है कि ईरान के सैन्य बलों ने पाकिस्तानी क्षेत्र में एयर स्ट्राइक किया है। ईरान ने दावा किया है कि आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के कमांडर इस्माइल शाह बख्श और उसके कुछ साथियों को मार गिराया गया है।

न्यूज चैनल ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश ने शनिवार सुबह देश की सरकारी मीडिया के हवाले से इस बारे में जानकारी दी।
बता दें कि ईरान ने एक महीने पहले भी पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसकर जैश अल-अदल के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरानी क्षेत्र में एयर स्ट्राइक की थी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में जैश अल-अदल ने ईरानी सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं। पिछले साल दिसंबर में जैश अल-अदल ने सिस्तान-बलूचिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी।

गौरतलब है कि ईरान और पाकिस्तान द्वारा ‘आतंकवादी संगठनों’ को निशाना बनाकर एक-दूसरे पर मिसाइल हमले करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। जिलानी ने कहा था, ‘ईरान और पाकिस्तान ने ‘गलतफहमी’ को काफी जल्दी सुलझा लिया।

दोनों देश अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकवाद से लड़ने और एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करने पर भी सहमत हुए’। हालांकि, ईरानी सेना की हालिया कार्रवाई जिलानी के दावों के विपरीत है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this