आप और कांग्रेस का कई राज्यों में समझौता ,मिलकर लड़ेंगे चुनाव

0
78

न्यूज़ डेस्क
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियां अपनी -अपनी तैयारी कर रही है और जनता के बीच पहुँच रही है ऐसे में गठबंधन के भीतर आप और कांग्रेस के बीच समझौता की खबरे भी आ रही है।इसी बीच खबर आ रही है कि आज अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कई राज्यों में गठबंधन हुआ है।

आज कांग्रेस और आप ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस किया जिसमें गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा हुई। बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की करें तो यहां आम आदमी पार्टी 4 तो कांग्रेस 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इस गठबंधन का असर चुनावी नतीजों को कितना होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं हैं क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले 50 फीसदी से अधिक वोट मिले थे।

बताया गया कि कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। वही, आप नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी को चुनौती देगी।

दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। इस राज्य के साथ-साथ दोनों दलों के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा और गुजरात में एकसाथ चुनाव लड़ने को लेकर घोषणा हुई है।

इस प्रेस कांफ्रेस ने ऐलान हुआ कि गुजरात में 24 पर कांग्रेस जबकि दो पर आप पार्टी लड़ेगी। वहीं, हरियाणा में 10 में से 9 पर कांग्रेस लड़ेगी जबकि कुरुछेत्र पर आप का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा चंडीगढ़ में कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी तो गोवा में भी कांग्रेस के दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे।

आप सांसद संदीप पाठक ने कहा, “हर राज्य की अपनी राजनीतिक परिस्थिति है, और परिस्थितियों को देखकर चुनाव जीतने के उद्देश्य से ये बनाया गया है। इंडिया गठबंधन का जन्म देश को जिताने के लिए हुआ है, देश की जनता को जिताने के लिए हुआ है किसी को हराने के लिए नहीं हुआ है।”



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here