Homeबिजनेसआयुर्वेदिक औषधियों की किंग कंपनी डाबर अब बनेगी मसालों की बादशाह !

आयुर्वेदिक औषधियों की किंग कंपनी डाबर अब बनेगी मसालों की बादशाह !

Published on

आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी डाबर इंडिया अब बहुत जल्द मसाला भी बेचेगी. कंपनी ने बादशाह मसाला में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीद ली है. बादशाह मसाला में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के साथ ही डाबर अब एफएमसीजी सेक्टर में उतरने जा रही है.

आयुर्वेदिक दवाओं और खान-पान सेक्टर में कंपनी को बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद से तगड़ी टक्कर मिली है. वहीं एफएमसीजी सेक्टर में भी पतंजलि तेजी से आगे बढ़ रही है. डाबर के इस अधिग्रहण को पतंजलि से प्रतिस्पर्धा करने वाला कदम माना जा रहा है. हाल ही में पतंजलि ने रुचि सोया का अधिग्रहण करने के बाद अपने पूरे फूड बिजनेस को एक करके पतंजलि फूड कंपनी बनाने का ऐलान भी किया था.

बड़ा है बादशाह मसाला का कारोबार

बादशाह मसाला पिसे हुए मसालों की मैन्यूफैक्चरिंग, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट करता है. इसमें कंपनी सिंगल टाइप मसाले, मसालों के ब्लेंड और सीजनिंग इत्यादि का काम करती है. डाबर इंडिया ने बताया कि 2 जनवरी 2023 से ‘बादशाह मसाला प्राइवेट लिमिटेड’ अब उसकी एक सब्सिडियरी कंपनी होगी.

5 साल में खरीदेगा बची 49% हिस्सेदारी

बादशाह मसाला के अधिग्रहण के साथ डाबर इंडिया ब्रांडेड मसालों के कारोबार में उतर गई है. भारत में ब्रांडेड मसालों का कारोबार 25,000 करोड़ रुपये है. डाबर इंडिया कंपनी की बची हुई 49 प्रतिशत हिस्सेदारी अगले 5 सालों में अधिग्रहण करेगा.

बादशाह मसाला के मैनेजिंग डायरेक्टर हेमंत झावेरी का कहना है कि डाबर से कंपनी को भविष्य में वृद्धि करने में मदद मिलेगी. ये कंपनी को और मजबूत बनाएगा. दोनों कंपनियां एक दूसरे के लिए फिट हैं.

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this